उत्तराखंड : इन तहसीलदारों को मिला प्रमोशन,बने SDM – शासनादेश जारी


उत्तराखंड : 14 तहसीलदारों को एसडीएम के पद पर प्रमोशन दिया गया है जिसके आज उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश –
राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के साधारण वेतनमान (अपुनरीक्षित वेतनमान २० 15,600-39,100, ग्रेड वेतन रु0 5400, पुनरीक्षित वेतनमान 50 56,100-1,77,500 पे मैट्रिक्स लेवल 10) के अन्तर्गत प्रोन्नति कोटे की चयन वर्ष 2022-23 की रिक्तियों के सापेक्ष उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा नियमित चयन के आधार पर की गयी संस्तुति दिनांक 30.05 2023 के क्रम में निम्नलिखित तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रोन्नत करते हुए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए परिवीक्षाकाल पर रखे जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
उक्त पदोन्नति मा० उत्तराखण्ड लोक सेवा न्यायाधिकरण, खण्डपीठ नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या-52 / एन०बी० / डी०बी०/ 2021 प्रियंका रानी बनाम उत्तराखण्ड राज्य एवं अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
3
उक्त पदोन्नति के फलस्वरूप सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01. उत्तराखण्ड
शासन में योगदान आख्या प्रस्तुत करेंगे तथा तैनाती आदेश पृथक से निर्गत किये जायेगें।
- उक्त अधिकारियों की उत्तराखण्ड राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संवर्ग में ज्येष्ठता. उत्तराखण्ड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) नियमावली, 2005 एवं उत्तराखण्ड सरकारी सेवक ज्येष्ठता नियमावली, 2002 एवं इस सम्बन्ध में शासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों के अनुसार बाद में निर्धारित की जायेगी।
देखिये लिस्ट –




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब
HMT से प्राग फार्म तक जमीनों का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल!
भाजपा ने जितेंद्र मेहता ‘जीतू’ को सौंपी भीमताल विधानसभा की जिम्मेदारी