कालाढूंगी से कांग्रेस को झटका.. खांटी कांग्रेसी और राज्य आंदोलनकारी नेता भाजपा में शामिल..


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जरिये भाजपा को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार को रामनगर में कांग्रेस नेता मोहन पाठक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी रामनगर में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के पक्ष में प्रचार के लिए पहुँचे थे।

सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में मोहन पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मोहन पाठक ने बताया कि वो सांसद अनिल बलूनी की कार्यशैली से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। भाजपा की नीतियां और पीएम मोदी की देश के प्रति कार्य करने की उनकी क्षमता से वो बहुत पर प्रभावित हैं।
मोहन पाठक का नाम कुमाऊँ की राजनीति में बड़े नामों में शामिल हैं। मोहन पाठक राज्य आंदोलनकारी हैं। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान वो संसद सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा से उत्तराखंड निर्माण की मांग को लेकर कूद पड़े थे। बेरोजगारों को लेकर मोहन पाठक ने बेरोजगार संगठन भी बनाया । जिसके तहत सिडकुल की फैक्ट्रियों में 70 प्रतिशत उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए आनदोलन भी चलाया गया। साल 2007 में वो हल्द्वानी से बेरोजगार संगठन के बैनरतले विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। इस चुनाव में मोहन पाठक को 12000 से ज्यादा वोट मिले थे। मोहन पाठक के चुनाव लड़ने से तब डाक्टर इंदिरा हृदयेश चुनाव हार गई थी।
पूर्व सीएम एनडी तिवारी के करीबी मोहन पाठक के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सांसद अनिल बलूनी ने गर्मजोशी के साथ मोहन पाठक का भाजपा में स्वागत किया ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video