प्रियंका गांधी कल हल्द्वानी में यहां करेंगी जनसभा.. केवल इतने लोगों की मिली परमीशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : प्रदेश के कुमाऊं में एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को दो जगह जनसभा करेंगी। सुबह सबसे पहले ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। जबकि दोपहर में हल्द्वानी में आयोजित हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा के संयुक्त कार्यक्रम में भाग लेंगी। प्रियंका की जनसभा के लिए कांग्रेस को 6000 लोगों को लाने की अनुमति मिली है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को प्रियंका गांधी सुबह 11.30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से चलेंगी। 11.45 बजे खटीमा पहुंचकर अटल उत्कृष्ट थारू इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगी। दोपहर 12.45 बजे खटीमा से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगी। करीब 1 बजे हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा करेंगी। दोपहर 2.35 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगी। जहां एनआईटी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी।

हल्द्वानी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी दिनभर व्यवस्थाएं बनाने के काम में लगे रहे। कांग्रेस प्रदेश सचिव मयंक भट्ट ने बताया कि निर्वाचन विभाग से 6000 लोगों को जनसभा में ले जाने की अनुमति मिली है। तीनों विधानसभाओं की महिलाओं और युवाओं में प्रियंका की जनसभा को लेकर खासा उत्साह है। लोगों की संख्या बढ़ने के पूरे अनुमान हैं। जनसभा की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी दीपिका पांडे, मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी के ऑब्जर्वर प्रदीप यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल एमबी ग्राउंड में मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *