Ad

कैची धाम : बाबा नीम करौरी आश्रम परिसर में बादल फटने की घटना … मार्ग अवरूद्ध .. देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बाबा नीम करौरी के कैंची धाम आश्रम के पास अब से कुछ देर पहले बादल फटने की घटना से सबको हैरत में डाल दिया है। दरअसल आज ही बाबा नीब करौरी के आश्रम में बाबा के जन्म दिन के अवसर पर होने वाले वार्षिक महा भंडारे को इस वर्ष भी निरस्त करने की सूचना जारी की गई थी और संयोग से शाम को ही परिससर में बादल फटने की दैवीय घटना हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मंदिर परिससर में जगह जगह मलबा जमा हो गया है। जिसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही बाबा नीब करौरी के मुख्य एवं पास स्थित गुफा वाले वाले मंदिर में भी काफी मलबा आया है। मुख्य मंदिर में मलबा हटाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। अंधेरा होने के कारण मंदिर परिसर से मलबा हटाने के अभियान में परेशानी हो रही है। वहीं मार्ग पर पहाड़ से मलबा भारी मात्रा में आ जानें से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *