Ad

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : नैनीताल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी हो गए हैं। जारी आदेशानुसार – भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी के 10.10.2024 को सेवानिवृत्त होने के परिणामस्वरूप 11.10.2024 से उस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त करते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बताते चलें उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी 8 अकटुबर को सेवानिवृत्त हो गयी हैं. वैसे तो उनका कार्यकाल 10 अक्टूबर हो पूरा हो रहा है, लेकिन 9 अक्टूबर से (बुधवार) दशहरा अवकाश है, इसलिए मंगलवार को न्यायमूर्ति रितु बाहरी का हाईकोर्ट में अंतिम कार्य दिवस था. ऐसे में उनके सम्मान में हाईकोर्ट में ‘टी पार्टी’ का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड HC की मुख्य न्यायाधीश: मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी ने 2 फरवरी 2024 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली थी, वो उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं. वे करीब 8 माह तक उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रही. इससे पहले रितु बाहरी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं।

टी पार्टी में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा,न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान व अन्य रजिस्ट्रार, सालसा के सदस्य सचिव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा, उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पाल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, महासचिव वीरेंद्र सिंह रावत, भुवनेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, डी के शर्मा, एम सी पंत और डीएस पाटनी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता समेत न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *