यहां इस तरह हो रही थी अफीम की अवैध खेती, ऐसे खुला राज़ , कीमत लाखों में…


उत्तराखंड पुलिस ने प्रतिबंधित अफीम की खेती और प्रयोग में आने वाला ताजा पोस्त और पौधों के साथ प्रयाग फार्म से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशन में प्रदेश मे चलाएं जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत ऊधम सिंह नगर की किच्छा की कोतवाली पुलिस ने मुखबिर ए खास की सूचना पर प्रयागफार्म क्षेत्र में एक व्यक्ति को प्रतिबंधित अफीम की खेती करते पाया ।
पुलिस ने खेत स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने खेत स्वामी अशरारुल हक से अफीम खेती का लाईसेंस मांगा तो आरोपी अशरारुल हक कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने 2 किलोग्राम ताजा पोस्त और 12 किलो अफीम के पौधों के साथ अशरारुल हक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया । बताया कि पुलिस टीम ने अफीम के पौधे और पोस्त की बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती नैनीताल



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट