जमरानी बांध क्षेत्र में विस्फोट पर रोक, DM ने जांच के आदेश दिए..


जमरानी बहुप्रतीक्षित बांध परियोजना के अन्तर्गत राजस्व गांव पनिया मेहता के तोक खतीखान में स्थित सात मकानों में दरारें आने की सूचना पर जिलाधिकारी वंदना ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए। इस संबंध में बुधवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक के नेतृत्व में एक विशेष तकनीकी टीम गठित की गई, जिसने मौके पर जाकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ मकानों में स्पष्ट दरारें उभर आई हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। निरीक्षण टीम में भू-वैज्ञानिक कामिनी बिष्ट ने मकानों की दरारों का गहन अध्ययन करते हुए सुझाव दिया कि इन दरारों के संभावित कारणों और प्रभावों का वैज्ञानिक आंकलन करने हेतु शीघ्र ही भूकम्प मापी यंत्र (सिस्मोग्राफ) स्थापित किया जाए। उनकी सिफारिश के आधार पर समिति ने निर्णय लिया कि यह यंत्र शुक्रवार तक स्थापित कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हो रही भूसंरचनात्मक गतिविधियों की निगरानी की जा सके।
जब तक सिस्मोग्राफ स्थापित नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग गतिविधि पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सिस्मोग्राफ की स्थापना तक सभी विस्फोटक कार्य बंद रखें, ताकि क्षेत्रीय संरचना को और कोई क्षति न पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि गांव के कुछ हिस्सों में सुरक्षा दीवार की आवश्यकता है। टीम ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जमरानी बांध परियोजना प्रबंधक को शीघ्र ही सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य को प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस निरीक्षण दल में जिला प्रशासन, भू-वैज्ञानिक, परियोजना के तकनीकी विशेषज्ञ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में गूंजे सुर, वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल
उत्तराखंड के न्याय देवता गोलज्यू के बाल जीवन की कहानी अब बड़े पर्दे पर, ‘बाला गोरिया’ का पोस्टर रिलीज
Uttrakhand_आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 युवकों की मौत, 6 घायल
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर बिग एक्शन, चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
BREAKING-हल्द्वानी_ गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा_ दो क्रिमनल दबोचे गए..Video