

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। नियामक आयोग द्वारा जारी बिजली की नई दरों में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं, स्नो बाउंड उपभोक्ताओं और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
यह दरें हुई जारी ..
घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि सोलर वाटर हीटर में छूट 75 रुपये प्रति 50 लीटर रखी गई है।
प्रदेशभर में जनसुनवाई, सभी हितधारकों से की गई बातचीत
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस याचिका पर प्रदेशभर में जनसुनवाई, सभी हितधारकों से बातचीत के बाद बिजली की नई दरों को अंतिम रूप देकर इस सप्ताह के अंत या सोमवार तक बिजली दरें घोषित की किए जाने की बात कही थी।
प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग की थी, जिसके सापेक्ष नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से अपना फैसला लेने की बात कही थी। इस साल यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए मांग की थी कि बिजली की दरों में 23-27 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण
उत्तराखंड पर केंद्र का फोकस
उत्तराखंड : 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत
कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित