पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या का अहम सुराग उत्तराखंड में, STF ने यहां की गिरफ़्तारी..


पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के हत्या से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसटीएफ उत्तराखंड ने चेकिंग के दौरान 2 गाड़ियां पकड़ी गई। सूत्र
गाड़ी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात बदमाश मौजूद होने की संभावना। सूत्र
देहरादून की नया गांव चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई दो गाड़ियां।
पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपियों की मदद करने वाले एक अभियुक्त को उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के शिमला बाईपास से गिरफ्तार किया है. आरोपी को पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है.
पंजाब के जाने-माने गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में पंजाब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है. इसी कड़ी में उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब एसटीएफ ने देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड में आरोपियों की मदद करने वाले एक अभियुक्त को शिमला बाईपास नया गांव चौकी में घेराबंदी कर हिरासत में लिया है. आरोपी को पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है.
उत्तराखंड एसटीएफ में पटेल नगर पुलिस के साथ मिलकर शिमला बाईपास में घेराबंदी की, जहां बताए गए पहचान और गाड़ी नंबर के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पंजाब एसटीएफ टीम पुलिस हिरासत में लिए इन लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं लोकल इंटेलिजेंस आईबी भी मौके में पहुंचकर छानबीन में जुटी है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े लोगों की धरपकड़ के क्रम में पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड एसटीएफ को इस बात की रिपोर्ट दी थी कि हेमकुंड साहिब यात्रा के नाम पर कुछ ऐसे लोगों ने राज्य में प्रवेश किया है, जिनका ताल्लुक सिद्धू हत्याकांड से हो सकता है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video