

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम में करवट बदल दी है जिसके तहत प्रदेश के तीन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है साथ ही 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में बारिश की संभावना है इसके अलावा प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र पर बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र और उच्च वाले क्षेत्रों में होने वाले बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी बल्कि मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
उत्तराखंड में पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। जबकि तराई में बीते एक सप्ताह से लगातार कड़ी धूप निकल रही है। शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। हालांकि पहाड़ों पर बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे मौसम में ठंडक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
SDG Achievers Award में चमका नैनीताल,DM रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
BREAKING – नैनीताल फ्लैट्स ग्राउंड पर होगी ईद की नमाज, हाईकोर्ट ने दी इजाजत
HighCourt- चर्चित यौन शोषण मामले में युवती की समझौता और नरेश पांडे की सुरक्षा याचिका खारिज