

उत्तराखंड : जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर नवीन अनाज मंडी में धान की उतराई को लेकर मंडी के आढ़ती और पल्लेदारो में आपसी कहा सुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि विवाद के चलते आढ़ती ने पल्लेदारों पर तीन चार फायर झोंक दिये जिससे दोनों पल्लेदार गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गये मंडी में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची
दोनों घायलों को पहले प्राइवेट अस्पताल ले जाकर दिखाया फिर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं प्राथमिक इलाज के बाद एक पल्लेदार मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी अभय सिंह, सीओ अनुषा बडोला, कुंडा थाना प्रभारी विक्रम राठौर पुलिस बल के साथ मौके में पहुंच गए और गोली मारने वाले आरोपी आढ़ती और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है।
वहीं बताया जा रहा है मंडी के अन्य पल्लेदारो ने गोली मारने वाले आरोपी की जमकर पिटाई भी की और मंडी गेट को बंद कर दिया और आरोपियों की पिस्टल का लाइंसेंस निरस्त करने की मांग करने लगे और मंडी गेट पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की पुलिस ने समझा बुझाकर बामुश्किल जाम खुलवाया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने