Ad

लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर में दबंगों ने मचाया उत्पात..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं: नगर के ट्रांसपोर्ट नगर में दबंग युवकों ने ढाबे में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व लूटपाट करते हुए ढाबा स्वामी को बेरहमी से पीट दिया, होटल स्वामी द्वारा बमुश्किल अपनी जान बचाई गई, आसपास के लोगो द्वारा घायल ढाबा स्वामी को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि गुरुवार की देर सांय को आधा दर्जन अजय दिवाकर, आकाश दिवाकर व विक्की बोरा समेत आधा दर्जन युवक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मंडल ढाबे में घुस गए, जिन्होंने दबंगई दिखाते हुए वहां पर रखी कुर्सियां और बर्तनों को फेंकते हुए ढाबा स्वामी विशू मंडल की जमकर पिटाई लगा दी, यही नहीं दबंग युवकों द्वारा गल्ले में रखे पैसों की भी लूटपाट की गई, ढाबा स्वामी को सिर पर रोड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, और आरोपित युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, दबंगों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में की गई इस वारदात से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद युवक को अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराया, इधर मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इधर कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा की कोतवाली क्षेत्र में अराजकता किसी भी हालत में बर्दास्त नही की जायेगी, मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *