Ad

CM धामी का बड़ा बयान_बनभूलपुरा मलिक के बगीचे में जहां उपद्रव हुआ वहां..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है उन्होंने कहा है कि बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।

24 घंटे के अंदर कार्यवाही के निर्देश

  थाना बनभूलपुरा में विगत 8 फरवरी को मलिक का बगीचा मे अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण हेतु चलाये गये अभियान के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लाईसेंसी शस्त्रों के साथ ही अवैध घातक हथियारों से हमला किया गया। जिससे सैकडों अधिकारी एवं कर्मचारी चोटिल हो गये थे। 

अपर जिला मजिस्टेªट फिंचाराम चौहान ने बताया कि बनभूलपुरा के स्थानीय निवासिंयो द्वारा अपने निजी लाईसेंसी शस्त्रांे का दुरूपयोग कर शस्त्र लाईसेंस की शर्ताें का उल्लंघन किया गया और भविष्य में इसी प्रकार सार्वजनिक सम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाये जाने का अभियान चलाये जाने पर उनके द्वारा लाईसेंसी शस्त्रों का दुरूपयोग किये जाने की सम्भावना के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 120 शस्त्र लाईसंेस धारकों के 127 शस्त्र लाईसेंस को अग्रिम आदेशों तक निलम्बित किया है। 

जिला मजिस्टेªट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेशित किया है कि 24 घंटे के अन्दर निलम्बित किये गये शस्त्रों एवं शस्त्र लाईसेंसोें को कब्जे मंे लेना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *