

उत्तराखंड के भाजपा राज में सवर्ण सामंती ताकतों ताकतों के हौसले बुलंद हैं. एक दलित युवा राजनीतिक कार्यकर्ता जगदीश की अंतर्जातीय विवाह के बाद दिल दहला देने वाली हत्या इस बात की स्पष्ट पुष्टि करती है. यह बात भाकपा माले के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने आज यहां प्रेस को जारी एक बयान में कही.
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जगदीश हत्याकांड पर खामोशी बहुत ही शर्मनाक है तथा जिस तरह से अल्मोड़ा के जिला प्रशासन ने हत्या की आशंकाओं की पूर्व सूचना की अनदेखी की है वह अपने आप में एक गंभीर आपराधिक कृत्य है.
राजा बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जगदीश हत्याकांड की नैतिक जिम्मेदारी लेकर लेकर तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
उन्होंने कहा की भाजपा राज में सांप्रदायिक और जातिवादी विद्वेष इस तरह घनीभूत हो गया है कि कभी भी कहीं भी जगदीश जैसे हत्याकांड की पुनरावृति होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है ! उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता बनाने के लिए लिए उत्तराखंड में एक बड़े सांस्कृतिक जन जागरण व जन आंदोलन आंदोलन की जरूरत है , जिस हेतु भाकपा माले तमाम वामपंथी लोकतांत्रिक ताकतों के साथ मिलकर सामूहिक प्रयासों को बढ़ाने पर अपने प्रयास तेज करेगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park