Ad

इस मशहूर डायरेक्टर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ उत्तराखंड का लाल पवनदीप राजन.. सलमान खान के साथ मस्ती, देखें तस्वीरें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मशहूर एक्टर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने कुछ दिन पहले अपना 63वां बर्थडे मनाया किया है. उनकी इस शानदार पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हुए. वहीं इस पार्टी की रौनक बढ़ाई इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप ने. पवनदीप के साथ शो के कुछ और कंटेस्टेंट को इस पार्टी में इनवाइट किया गया था. अब पार्टी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें ये सभी लोग सलमान के साथ पोज जेते हुए नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे तक चला था. जिसमें पवनदीप राजन शो के विनर बने थे. इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में पवनदीप ने इस बात खुलासा किया था कि, वो सलमान खान के बहुत बड़े फैन है. और किसी फिल्म में उनके लिए गाना पसंद करुंगा. वहीं बात करें बर्थडे पार्टी की तो सभी कंटेस्टेंट ने इसमें सलमान खान के साथ खूब मस्ती की और तस्वीरें भी ली.

पवनदीप ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया था कि, विनर की ट्रॉफी को पकड़ना एक अनमोल एहसास है. लेकिन  काश मैं अपने सभी पांच फाइनलिस्ट के साथ ट्रॉफी शेयर कर पाता. ये मेरे लिए अभी बहुत मिला-जुला एहसास है.  मुझे पता है कि हर कोई इतना प्रतिभाशाली है कि हम सभी जल्द ही शानदार करियर बनाएंगे. जब भी हमें मौका मिलेगा हम भी साथ मिलकर काम करेंगे. पवनदीप राजन ने इस शो को जीतकर 25 लाख रुपये, एक कार और एक ट्रॉफी अपने नाम की थी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *