Ad

यूनिफॉर्म सिविल कोड कैसा हो इस पर सुझाव देने ज़रूर आयें नैनीताल क्लब..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : समान नागरिक सहिंता(यूनिफार्म सिविल कोड, यू.सी.सी.)की विशेषज्ञ समिति के चैयरपर्सन सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम आज नैनीताल में समान नागरिक सहिंता का परीक्षण एवम क्रियान्वयन करने के लिए एक बैठक और चर्चा करेंगे। समिति इसमें सोमवार को ईसाई समुदाय और बार एसोसिएशन के साथ जबकि मंगलवार को विभिन्न समुदाय, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और आम जनमानस से मुद्दे पर वार्ता करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd


उत्तराखंड शासन द्वारा गठित समान नागरिक सहिंता की विशेषज्ञ समिति के चैयरपर्सन माननीय न्यायाधीश सेवानिवृत्त रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम नैनीताल के दो दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि चैयरपर्सन और सदस्य बहुप्रतीक्षित समान नागरिक सहिंता का परीक्षण और क्रियान्वयन करन के लिए लोगों से बैठक और चर्चा करेंगे।

सोमवार को टीम नैनीताल के राज्य अतिथि गृह शाम तीन बजे से ईसाई समुदाय और तत्पश्चात 4:30 बजे से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद मंगलवार को इसी स्थान पर समिति अलग अलग समुदाय, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और आम जनमानस से वार्ता करेंगे। इस विशेषज्ञ समिति के चैयरपर्सन के साथ समिति के सदस्य सेवानिवृत्त न्यायधीश प्रमोद कोहली, सामजिक कार्यकर्ता मनु गौर, सेवानिवृत्त आई.ए.एस.शत्रुघ्न सिंह बैठक में शामिल रहेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *