Ad

हल्द्वानी : पुलिस फोर्स में सिपाहियों की कमी को 2023 में किया जाएगा पूरा.. DGP

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : हल्द्वानी में राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल करने के लिए उनके संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। डीजीपी ने स्वयं माना कि प्रदेश में पुलिस की भारी कमी है लिहाजा 2023 में फिर से सिपाहियों की भर्ती की जाएगी जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो सके।

ADVERTISEMENTSAd

इसके अलावा अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर एरियाज में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। तथा धर्मांतरण को लेकर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कानून सरकार लेकर आ रही है, लेकिन इससे पूर्व अब तक धर्मांतरण को लेकर जितने भी मामले पुलिस के संज्ञान में आए हैं उनमें सख्त कार्रवाई की जा रही है। धर्मांतरण को लेकर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है । जहां भी धर्मांतरण के मामले आ रहे हैं पुलिस द्वारा सख्ती से निपटा जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *