

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में दोपहर की बरसात ने एक भारी भरकम पेड़ को घरों के ऊपर गिरा दिया। पेड़ से कई मकान पिचक गए लेकिन गनीमत ये रही कि उस वक्त इन घरों में बहुत कम लोग थे और जो थे वो सकुशल बच गए। वन विभाग की टीम ने दमकल विभाग के साथ पहुंचकर कटर से पेड़ काटना शुरू कर दिया है।
मल्लीताल में मैट्रोपोल होटल और पुरानी शराब भट्टी के पास 70 साल पुराना एक पेड़ बारिश का कहर नहीं झेल सका और गिर गया। ये भारी भरकम वृद्द पेड़ आस्पर के रिहायशी घरों की छत में जा गिरा। पेड़ से सुंदर पाल, ललिता बाल्मीकि, सुभाष और मोहम्मद सईद के घर की छत को नुकसान हो गया। पीड़ित मो सईद ‘रिंकू’ ने बताया कि सभी लोग बाल बाल बच गए।
उन्होंने पेड़ गिरने के खतरे की शिकायत एक वर्ष पहले की थी लेकिन वन विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। सूचना के बाद वन विभाग और दमकल विभाग की टीम कटर लेकर पेड़ को काटने के लिए पहुंच गई। दमकल विभाग के अधिकारी उमेश शाही ने बताया कि उनकी टीम ने पेड़ को छोटे छोटे हिस्सों में काटकर घर और घरवालों को काफी हद तक सुरक्षित कर लिया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन