

उत्तराखण्ड के नैनीताल में लगी आर्टिफिशल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल के ट्रायल के मौके पर ही क्लाइम्बिंग के इछुक पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। क्लाइम्बिंग एक्सपर्ट एवरेस्टर तुसी साह ने बताया कि ट्रायल सफल हुआ है। वॉल में चढ़ने के लिए इक्छुक लोगों की भीड़ लग गई।
नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में 98 लाख से अधिक धनराशि लगाकर क्लाइम्बिंग के लिए आर्टिफिशल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल लगाई गई। इसका उद्घाटन 10 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। मई अंत में बनकर तैयार हुई इस वॉल को आज ट्रायल के लिए खोला गया। डी.एस.ए.के पोजिशन वाली इस आर्टिफिशल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल को शुरू करने के लिए आज नैनीताल मॉन्टेनीयरिंग क्लब(एन.टी.एम.सी.)के एक्सपर्ट दल को बुलाया गया। टीम में पूर्व पर्वतारोही राजेश साह, योगेश साह आदि पहुंचे।
एवेरेस्ट फतह करने वाली क्लाइंबर तुसी साह ने बताया कि उन्होंने आज क्लाइम्बिंग वॉल का ट्रायल किया जो पूरी तरह से सफल रहा। यहां क्लाइम्बिंग शुरू करते ही पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई एक बार इस वॉल को चढ़ना चाहता था।
ओलंपिक गेम्स में भी आर्टिफिशल वॉल क्लाइम्बिंग को जगह मिल गई है। नैनीताल में लीड क्लाइम्बिंग और स्पीड क्लाइम्बिंग हैं जबकि बोल्ड़िंग क्लाइम्बिंग की वॉल नहीं है । इस खेल में सब जूनियर, जूनियर, मेंस और वेटरन गर्ल्स और मैंन की कैटेगिरी में प्रतियोगिता होती है। इस नैशनल स्पीड वॉल में होल्ड के माध्यम से रूट बना हुआ है, जिसका इस्तेमाल करके क्लाइंबर वॉल में ऊपर चढ़ते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी