

चमोली में बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर भूस्खलन हुआ है. पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा हाइवे पर आ गिरा है, जिस वजह से हाइवे बाधित है. जिस जगह ये मलबा गिरा है वहां से होकर बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्री भी होकर गुजरते हैं. जाहिर है रोड बंद होते ही यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई. यात्री घंटों तक जाम से जूझते रहे।

बद्रीनाथ हाईवे 07 पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा आने के कारण बाधित,बद्रीनाथ और हेमकुंड आने जाने वाले यात्री फँसे,पुलिस की तरफ़ से रास्ता खुलने तक यात्रियों को कर्णप्रयाग ,गौचर,पिपलकोटी में रोका गया।एनएचआईडीसीएल के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य शुरू,क़रीब 4 से 5 घंटों का समय लग सकता हैं मार्ग खुलने में बद्रीनाथ हाईवे पर छींनका के पास पहाड़ी टूटने का लाइव वीडियो सामने आया है।अभी तक बद्रीनाथ हाईवे बंद चल रहा हैं।

छिनका में चट्टान टूटने से आज सुबह से बंद है। जिसके चलते हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई है। अब प्रशासन ने बदरीनाथ से आने वाले तीर्थयात्रियों को पीपलकोटी मठ – बेमरू सड़क से आवाजाही कराई जा रही है। बताया जा रहा है हाईवे खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसे शाम तक खुलने की उम्मीद बनी है।

उत्तराखंड में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर छिनका में भूस्खलन हो गया। इस दौरान हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हाईवे के दोनों ओर यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। यहां करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लगा है। सेना के जवान भी जाम में फंसे हैं।क्षेत्र में दुकानें पर्याप्त मात्रा में होने से तीर्थयात्रियों को कुछ राहत है। वहीं, सुबह नौ बजे से एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें हाईवे को खोलने में जुटी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर