हल्द्वानी में बड़ी लापवाही,अब अफसर के वेतन से होगी वसूली_सड़क बनते ही खोद दी…


हल्द्वानी के देवलचौड़ चौराहे पर लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। महज़ एक रात पहले डामरीकरण कर बनाई गई सड़क को अगली ही सुबह जल संस्थान द्वारा पाइप लाइन बिछाने के नाम पर बुलडोज़र से खोद डाला गया। इस आपसी समन्वयहीनता और सार्वजनिक धन की बर्बादी पर जिलाधिकारी वंदना ने तत्काल गंभीर रुख अपनाते हुए अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग नैनीताल को जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने इस कृत्य को “अक्षम्य लापरवाही” करार देते हुए साफ कहा कि भविष्य में इस तरह की कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी के अनुसार, पेयजल लाइन बिछाने के लिए कार्यदायी संस्था ने पूर्व में ही पीडब्ल्यूडी से आवश्यक NOC प्राप्त कर ली थी, इसके बावजूद विभाग ने समन्वय किए बिना सड़क पर डामरीकरण कर दिया और अगले ही दिन उसे खुदवाने की अनुमति भी दे दी।
वेतन से वसूली और प्रतिकूल प्रविष्टि का निर्देश
जिलाधिकारी वंदना ने आदेश जारी करते हुए कहा कि एक दिन पहले किए गए डामरीकरण कार्य का भुगतान किसी भी स्थिति में सरकारी धन से नहीं किया जाएगा। **इस कार्य की राशि संबंधित लापरवाह अधिकारी के वेतन से वसूली कर कटौती की जाए और उन्हें विभागीय रिकॉर्ड में प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया है कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस लापरवाही की कीमत आम जनता के पैसे से नहीं चुकाई जाएगी।
इस पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी ने हल्के में न लेते हुए इसकी रिपोर्ट सचिव, लोक निर्माण विभाग एवं सचिव, मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा