हल्द्वानी : जंगल में महिला का संदिग्ध हालात में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी


हल्द्वानी में काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतका की पहचान 49 वर्षीय पुष्पा, निवासी भोटिया पड़ाव के रूप में हुई है। पुष्पा बुधवार दोपहर दवाई लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

इसी दौरान मृतका के बेटे को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें पुष्पा को दमुवाढूंगा की ओर जाते हुए देखे जाने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजनों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू किया। देर शाम महिला जंगल के पास बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पुष्पा के कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्षों पर ही यह साफ हो सकेगा कि पुष्पा की मौत की असल वजह क्या थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन, नैनीताल ने खोया सच्चा शुभचिंतक…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू…
दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू होंगे 10th और 12th के एग्जाम
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, कहा_ सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं यादों से नहीं…