

उत्तराखंड में जनपद नैनिताल के हल्द्वानी में हमलावरों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में कत्था फैक्टरी के पास पिता की दुकान संभाल रहे 30 वर्षीय अमित कश्यप पुत्र सुमेर कश्यप पर अचानक अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में बेहद गंभीर अवस्था में घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बेहद नाजुक हालत को देखते हुए युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन गंभीर रूप से घायल अमित की इस दौरान मौत हो गई है।
मृतक अमित के भाई संजय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कत्था फैक्टरी के पास उसके पिता खाने के ठेला लगाते हैं। जिस वक्त घटना हुई वह किसी काम से बाजार गए थे इतने में ही अमित के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एसपी सिटी हरबंस सिंह,CO सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी और टीपी नगर चौकी के प्रभारी सुशील जोशी मौके पर पहुंच गए।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया है की अमित के ऊपर हमला करने वालों को जल्द ही पुलिस द्वारा पकड़ लिया जाएगा। हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चेक कर इन्वेस्टिगेशन की जा रही है उन्होंने दावा किया जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




PCS अफसरों के ट्रांसफर_ मनीष कुमार सिंह की नैनीताल वापसी
उत्तराखंड में नई जिम्मेदारियां, इन नेताओं को मिले दायित्व
High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश