हल्द्वानी में भीषण हादसा_दो लोगों की मौत,कार के परखच्चे उड़ गए…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बेहद भयावाह हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक बरेली रोड पर मंडी चौकी क्षेत्र में देर रात करीब 3 बजे मिलन बैंक्विट हॉल के नजदीक स्विफ्ट कार संख्या UK 02 A9035 दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गम्भीर घायल है। दुर्घटना कैसे हुई इसका अभी नहीं पता चल पाया है बताया जा रहा है अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद यह भीषण दुर्घटना हुई है यह हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गौरव जोशी पुत्र भुवन चंद जोशी (बिलौना) बागेश्वर और संजीव कुमार चौबे पुत्र पूरन चंद्र (उडेरा) बागेश्वर निवासी के रूप में हुई है। जबकि हादसे में बागेश्वर निवासी हिमांशु कुमार पुत्र कुंदन प्रसाद (बिलौनसेरा) घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

अपडेट

बरेली रोड स्थित मंगलवार रात लगभग 03:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक स्विफ्ट कार (नंबर UK02A-9035) किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें तीन युवक फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी मण्डी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कटर की मदद से कार को काटकर तीनों युवकों को बाहर निकाला गया।

घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संजीव कुमार चौबे (पुत्र पूरन चन्द्र, निवासी छती उडेरा, बागेश्वर) और गौरव जोशी (पुत्र भुवन चन्द्र जोशी, निवासी विलौना, बागेश्वर) के रूप में हुई है। वहीं, हिमांशु कुमार (पुत्र कुन्दर प्रसाद, निवासी विलौना सेरा, बागेश्वर) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page