छत्तीसगढ़ में दर्दनाक़ हादसा,कार में जिंदा जले एक ही परिवार के पांच लोग, मौत


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह हादसा राजनांदगांव खैरागढ़ रोड पर सिंगारपुर गांव के पास हुआ जहां कार में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक यह परिवार बालोद जिला में शादी समारोह अटेंड करके खैरागढ़ वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दरमियान शिकारपुर गांव के पास उनकी ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि इसमें बैठे पांचों लोग कार से निकल ही नहीं पाए. कार में बैठे सभी लोग एक ही परिवार के थे. इस मामले में पुलिस अभी जांच में जुट गई है. साथी फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंच कर जांच कर रही है.
जिंदा जले पांच लोग
आशंका जताई जा रही है पुलिया से टकराने के बाद ऑल्टो कार पलट गई होगी जिसके बात उसमें आग लग गई. यह हादसा रात करीब 2 बते के आसपास हुआ. हादसे में मरने वालों में खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर उनकी पत्नी और 20-25 वर्ष की उनकी तीन बेटियां शामिल हैं.
घटना की सूचना पाकर थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लग गई है. जांच के बाद ही घटना की सही वजह सामने आएगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किसान मेले में ज्ञान का उजाला, UOU ने शिक्षा से जोड़ा गांव का भविष्य
हल्द्वानी में प्रभु राम की बारात, महापर्व की तैयारी..
उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…
कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video