बागेश्वर में गरजे अनुराग.. सात साल की सरकार में PM मोदी पर नहीं लगा 7 पैसे के भी घोटाले का इल्ज़ाम..

उत्तराखंड ( बागेश्वर): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बागेश्वर में ‘विजय संकल्प यात्रा’ की शुरूआत की. इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2G, 3G और कई अन्य घोटाले किए. हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी सरकार के 7 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी सरकार दी है. उन्होंने कहा कि अटल जी ने एक साथ झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का काम किया, कहीं कोई मारपीट नहीं हुई. शांति से बिल पास हुए. जब कांग्रेस की सरकार थी, तब इन्हें तेलंगाना राज्य बनाना था. जिसका इनके ही सांसद विरोध करते थे और कांग्रेस इन्हें संसद से बाहर कर देती थी.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने बागेश्वर जिले के नुमाइसखेत मैदान पहुंचे. इस दौरान उनका छोलिया नृत्य से भव्य स्वागत किया गया. महिलाओं ने फूलों की बारिश के जरिए उनका स्वागत किया. कुमाऊं में BJP की विजय संकल्प यात्रा बागेश्वर से शुरू हुई है. यह यात्रा कुमाऊं के सभी जिलों में जाएगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा