Ad

महिला नेतृत्व में शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हुआ महत्वपूर्ण कार्यक्रम,जानिए किसने किया प्रतिनिधित्व…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देशभर में महिलाओं के शैक्षिक नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और यूनिवर्सिटी ग्रांट् कमीशन की तरफ से आयोजित महिला लीडरशिप कार्यक्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय की तरफ से प्रो.वीना पाण्डे शामिल हुई।

ADVERTISEMENTSAd


आई.आई.टी.दिल्ली के डोगरा हॉल में एक दिन व्यक्तिगत महिला नेतृत्व कार्यक्रम(One day in person Women leadership programme)आयोजित हुआ। इससे देशभर के जानी मानी महिला शिक्षा नेतृत्व शामिल हुई।

उच्च शिक्षा में शैक्षणिक गुणवत्ता के सुधार के लिए महिला नेतृत्व के योगदान को सम्मानित करने के मकसद से एक कार्यक्रम “वूमेन लीडस- शेपिंग एकेडमिक एक्सीलेंस फोर विकसित भारत 2027 रखा गया था। इसमें कुमाऊँ विश्वविद्यालय की भीमताल स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.वीना पाण्डे ने बीती 13 दिसम्बर को प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम में भारतवर्ष के विभिन्न विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए कार्यरत लगभग 1000 प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारत सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला उच्च अधिकारियों ने लिया। इस मौके पर पी.एम.की इकॉनमिक एडवाइजर कमिटी सदस्य डा.शमिता रवि, डी.आर.डी.ओ.के एरोनॉटिकल सिस्टम की डायरेक्टर जनरल डा.राजलक्ष्मी मेनन, पद्म विभूषण डा.सोनल मानसिंह आदि ने अपने अनुभव साझा किये।

इन्होंने महिला नेतृत्व में आने वाली परेशानियों और उनके समाधान पर प्रतिभागियों के साथ विचारों का आदान प्रदान किया। यू.जी.के अध्यक्ष प्रो.जगदीश कुमार ने स्वयं कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page