Ad

आचार संहिता से पहले धामी कैबिनेट की अहम बैठक कल,हो सकते हैं बड़े फैसले

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – देहरादून : लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार सहिता लगने से पहले उत्तराखंड राज्य कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक बार फिर हो रही है जिस पर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। धामी मंत्रिमंडल की बैठक दिनांक 11 मार्च यानि सोमवार को 11:30 बजे पूर्वाहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी।

ADVERTISEMENTSAd

आपकों बता दें कि उत्तराखंड में हाल ही में कैबिनेट की बड़ी बैठक हुई है। जिसमें धामी सरकार ने लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट समेत कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी। एक बार फिर लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये बैठक 11 मार्च को प्रस्तावित की गई है। जिसमें कई बड़े फैसले हो सकते है। सबकी निगाहें अब इस बैठक पर टिक गई है।


मिली जानकारी के अनुसार धामी मंत्रिमण्डल की आगामी बैठक दिनांक 11 मार्च, 2024 को 11:30 बजे पूर्वाहन सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल), देहरादून में होगी। ये बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए धामी कैबिनेट की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। मार्च माह की ये दूसरी कैबिनेट बैठक होगी।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की दूसरी बैठक में सेवा क्षेत्र नीति लागू करने के लिए प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यों में तेजी लाने, नीतिगत मामलों को छोडकर शेष विषयों पर विभागीय स्तर पर निर्णय लेकर कार्यों का त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *