

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी कैंपस में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड पुलिस और साईं नशा मुक्ति केंद्र ने संयुक्त रूप से स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के साथ मिलकर करवाया।

साईं नशा मुक्ति केंद्र के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। साईं नशा मुक्ति केंद्र की ओर से श्री दुष्यंत आहूजा ने बताया कि एक व्यक्ति की नशे की लत से सिर्फ एक व्यक्ति प्रभावित नहीं होता बल्कि उसका परिवार भी उस नशे की आग में बुरी तरह जलता है और पूरे जीवन भर प्रभावित रहता है।
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (कुमाऊं डिवीज़न) डॉ. नीलेश आनंद भारने बताया कि युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे देश में जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही कि पूरे देश में स्वयंसेवकों की टीम का निर्माण किया जा रहा है जो की नशे की लत के विरुद्ध काम करेंगे। डॉ. नीलेश आनंद ने छात्रों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई।
इस दौरान ग्राफ़िक एरा कैंपस निदेशक ने कहा कि हम लोगों को अपने युवा शक्ति को बचाने के लिए खेलों के प्रति और रुचि बढ़ानी होगी, ताकि युवाओं को एक दिशा प्रदान कर सकें। इस कार्यक्रम में लालकुआं एस. एच. ओ. सहित कैंपस के सभी छात्र और अद्ध्यपक गण मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी से पहाड़ को आने जाने वाले देख लें ये नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो सकते हैं परेशान..
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक IFS साकेत बडोला ने इस्तीफा दिया,11 साल पहले VRS_वन विभाग में हलचल
दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, 32 लाख का बोनस
79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आगाज
पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! 2 नवंबर तक बदला रहेगा रूट, इस रास्ते से करें सफर