बड़ी ख़बर : ( उत्तराखण्ड ) जनता समझ चुकी है कांग्रेस की मंशा.. इनका मकसद सिर्फ राहत कार्यो में रोड़े अटकाना और गुमराह करना है : मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष भाजपा..

देहरादून : भाजपा कांग्रेस विवाद में अब भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है..भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस वैक्सीन को लेकर नौटंकी और जनता को गुमराह करने में लगी है.कौशिक ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जों पहले वैक्सीन को भाजपा और मोदी वैक्सीन से सम्बोधित कर रही है.
वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में इस वैक्सिन् को न लगाने के लिए वहां के मुख्यमंत्रियों ने घोषणा तक की थी। कांग्रेस की मंशा शुरू से ही वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना था। जबकि विपक्ष को सहयोग और सकारात्मक नजरिया रखना चाहिए था।
कौशिक ने कहा कि विश्व की बहुत कम आबादी के देश भी अभी भारत के बराबर वैक्सिनेशन नहीं कर पाए हैं। भारत में बनी वैक्सीन गुणवत्ता और विश्वश्नीयता की दृष्टि से बेहतर है लेकिन विपक्ष भारत के लोगो के अलावा दुनिया में भी देश को बदनाम करने की कोशिशो में लगी है। टूल किट। के सहारे देश में अराजक्ता का वातावरण बना रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित वाले राज्यों की हठधर्मिता और अविश्वास के वातावरण से काफी वैक्सिन खराब हो गई। यहाँ तक की वैक्सिन बर्बाद होने के मामले भी सामने आए है। हकीकत यह है कि कांग्रेस सेवा के बजाय जनता से लड़ रही है। जबकि उसे ऐसे समय में आम लोगों की सेवा करने की जरुरत थी। मास्क,सेनिटाइजर,ब्लड,आक्सीजन और राशन सहित जनता की सेवा के बजाय वह धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है।
कौशिक ने कहा कि उतराखण्ड में 45 वर्ष की आयु से अधिक के लोगो के वैक्सिनेशन के बाद अब 18 वर्ष से 45 तक का वैक्सिनेशन भी शुरू हो चुका है। देश में दिसम्बर से पहले सभी राज्यों में वैक्सिनेशन करने की प्रधानमंत्री घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा को जनता समझ चुकी है और ऐसे हरकतो से ही वह हाशिये पर जा चुकी हैं। कांग्रेस महज गैर कांग्रेस शासित राज्यों में व्यवस्था में मीन मेख निकाल रही है और पंजाब,राजस्थान,महारास्ट्र जैसे राज्यों की ओर उसका ध्यान नहीं है। उसका मकसद महज राहत कार्यो में रोड़े अटकाना रह गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal