बड़ी खबर : (सुमना ग्लेशियर) अब तक 384 लोगो को किया गया रेस्क्यू..8 की मौत


नीति घाटी में कल शाम 4 बजे हुए हिमस्खलन मे अभी तक 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है जबकि 384 लोगो को सेना ने बचाया है जिसमे 6 की हालात गंभीर बनी हुई है, सेना का बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है.
रात 10:16 बजे चमोली कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी गई की सुमना पोस्ट से आगे रिमझिम पोस्ट की तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है जहां ग्रीफ द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था !
उक्त घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बचाव इकाइयां ,शासन व प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया ! रात्रि मौसम अत्यधिक खराब होने व अत्यधिक बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भी SDRF रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू हेतु रवाना हुई ! जोशीमठ से 31 किलोमीटर आगे रात्रि में ही सुराईथोटा पहुंचे जहां ग्रीफ का बेस कैंप है ग्रीफ कमांडर से संपर्क किया गया ग्रीफ बेस कैंप से 31 किलोमीटर आगे मलारी है और वहां से 16 किलोमीटर आगे सुमना पोस्ट है जहां चमोली डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल ने घटना होना बताया है !

SDRF रेस्क्यू टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा द्वारा सेटेलाइट फोन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि SDRF की 9 सदस्यीय टीम बर्फबारी से रास्ता अवरुद्ध होने के कारण पैदल भाप कुंड पहुंची है और ग्रीफ के 20 जवानों के साथ पैदल ही घटनास्थल पर जा रही है।
इसके साथ ही SDRF की एक टीम रतूड़ा से जोशीमठ पहुंच गई है इसके अलावा दो टीमों को मय रेस्क्यू उपकरणों व आवश्यक सामग्री के वाहिनी मुख्यालय व सहस्त्रधारा पोस्ट पर अलर्ट में रखा गया है जो आवश्यकता पड़ने पर तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना होगी !
देहरादून। उत्त्तराखण्ड के मलारी नीति घाटी में ग्लेशियर टूटने की सूचना का केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री को गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में पूरी मदद का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर गृह मंत्री का आभार प्रकट किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में