Ad

बड़ी खबर : (देहरादून ) पति पत्नी चलाते थे, ऑनलाइन सेक्स रैकिट…पुलिस ने किया भांडाफोड़… तीन युवतियों समेत 7 को लिया गया हिरासत में…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून उत्तराखंड : एक तरफ जहाँ राज्य में कोरोना महामारी को लेकर शासन और प्रशासन दिशा निर्देश जारी कर रहें हैं ताकि जनता सुरक्षित रहें वही दूसरी और प्रदेश में सेक्स रेकिट के मामले लगातार बढ़ते दिख रहें हैं. पिछले 1 माह के भीतर उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपद के बाद अब राजधानी देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।यहां पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 4 पुरुष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया।यह सेक्स रैकेट पति पत्नी द्वारा ऑनलाइन चलाया जा रहा था जिसमें ऑनलाइन डिमांड पर लड़कियां देहरादून बुलाई जाती थीइस रैकेट को पति-पत्नी मिलकर चलाते थे।

ADVERTISEMENTSAd

आनलाइन माध्यम से ही लड़कियां देहरादून बुलाई जाती थीं और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। जिसके बाद पुलिस ने एक विदेशी महिला सहित चार पुरुष व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन में एक होटल में रैकेट चल रहा है। जिसके बाद एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने रविवार शाम को टीम के साथ छापेमारी करते हुए चार पुरुष और तीन महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया।.

पकड़ेे गये आरोपियों में मनोज सिंघल निवासी बजरिया मोहल्ला बादलपुर गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश सैफ खान निवासी एमडीडी, कालोनी केदारपुरम नेहरू कालोनी देहरादून, राहुल शर्मा निवासी पंचशील कालोनी गाजियाबाद, मयंक गर्ग निवासी इसरा मोहल्ला गंगोह सहारनपुर उप्र और तीन महिलाएं शामिल हैं।पूछताछ में एक महिला ने बताया कि वह उसका पति व देवर दिल्ली और गाजियाबाद की लड़कियों से संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए देहरादून बुलाते थे। उसका देवर मयूर गर्ग ऑनलाइन ग्राहकों से संपर्क करता था। ग्राहकों के बताए पते पर टैक्सी के माध्यम से लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस मयूर गर्ग की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *