Ad

देहरादून : खौफनाक हादसे में जान गंवाने वाले 6 छात्रों की शिनाख़्त, SSP ने की अपील..Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून ओएनजीसी चौक के पास सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भीषण हादसे में छह युवक-युवतियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल का हाल देख हर किसी की रूह कांप गई। गर्दन से धड़ अलग हो गया खौफ़नाक मन्ज़र देखकर लोगों की रूह कांप गयी। जान गंवाने वालों में तीन युवतियां शामिल थी।

ADVERTISEMENTSAd

हादसे का मंजर मौके पर ऐसा खौफ़नाक था कि उसके विसुअल आपको विचलित कर कर सकते हैं। इस कारणवश उन फोटोस को ख़बर में प्रकाशित नहीं किया गया है।

भीषण हादसे में जान गवांने वाले युवक-युवतियों की उम्र 18 से 24 साल की थी। जोकि दिल्ली, दून और हिमाचल के रहने वाले थे। सभी देहरादून के ही प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे थे। हादसे की खबर पर रात को पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई थी। कंटेनर मौके पर बिना चालक, बिना नंबर प्लेट के खड़ा मिला। कंटेनर के पिछले हिस्से में कार टकराई मालूम हुई।

मौके पर बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिसमें कुल सात लोग सवार थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल अवस्था में मौके पर मिला।

रात को करीब 01.33 AM पर ONGC चौक के पास वाहन दुर्घटना की सूचना थाना कैंट को प्राप्त होने पर तुरंत ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा, मौके पर एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्थिति मै मिली। कार कंटेनर के पिछली हिस्से में टकराई हुई थी। मौके पर इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली, जिसमें कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मौके पर मिला। मौके पर सभी मृत 06 व्यक्तियों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल तथा इंद्रेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया, जबकि गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति को सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कंटेनर किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था तथा इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी। किशन नगर चौक के पास कंटेनर की क्रासिंग के दौरान इनोवा वाहन चालक स्पीड से अंदाजा नहीं लगा पाया तथा उन्हें लगा कि कंटेनर पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जायेंगे, इसी जल्दबाजी में इंनोवा वाहन क्रासिंग के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया। प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

मृतकों का विवरण

1- गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी 10A साई लोक जीएमएस रोड, देहरादून
2- कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, उम्र 23 वर्ष. निवासी 359 /1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून. मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश,
3- ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजपुर रोड.
4- नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड, उम्र 23 वर्ष
5-अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, उम्र 24 वर्ष
6-कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल निवासी- 55/1 20 कावली रोड, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

घायल
7–सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड उम्र 25 वर्ष (घायल)

SSP ने की अपील

इस दुखद हादसे के बाद एसएसपी देहरादून ने अपील की है। किशन नगर चौक पर हुए उक्त दर्दनाक हादसे में 6 युवाओं के मृत्यु हो गई, युवा, जो हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं, उनका असमय इस प्रकार के हादसों में चले जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद है, दुख की इस घड़ी में दून पुलिस परिवार मृतकों के परिजनों के साथ है। हादसे की वजह प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग का होना प्रतीत हो रहा है, दून पुलिस के सभी युवाओं से अपील है कि कृपया जोश में वाहन को तेज गति से ना चलाएं, आपका जीवन आपके परिजनों के साथ-साथ देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page