बड़ी ख़बर : (उत्तराखंड) यहां दहेज़ की भूख ने लेली एक और बेटी की जान..जानिए क्या है पूरा मामला..

काशीपुर में एक एलएलबी की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप उसके पति की ओर से दहेज के लिए प्रताडि़त करने को उसकी आत्महत्या का कारण बताया है।जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र के बेतवाला निवासी 29 वर्षीय रश्मि पुत्री जोगा सिंह की शादी 20 फरवरी 2018 को नादेही चीनी मिल निवासी राजीव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति राजीव दहेज में कार व नकदी की मांग करने लगा। ऐसे में आये दिन मारपीट कर प्रताडि़त करने लगा। रोज-रोज के कलेश से तंग आगर करीब एक साल बाद पति रश्मि को मायके में छोडक़र चला गया। जिसके बाद पति के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ की शिकायत महिला हेल्पलाइन काशीपुर में की गई।
रश्मि की शिकायत के बाद महिला हेल्पलाइन में केस शुरू हो गया। केस शुरू होने के बाद पति केस वापस लेने के लिए रश्मि व उसकेपरिजनों पर दबाव बनाने लगा। मृतका के भाई आशीष कुमार ने बताया कि रश्मि एलएलबी की छात्रा थी। पति की प्रताडऩा से तंग आकर उसने शुक्रवार जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद वह उसे एक निजी अस्पताल में ले गये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश,म्यूल खातों से हेराफेरी..
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani
उत्तराखंड में बेहिसाब बारिश ने थामी रफ्तार_नैनीताल में 20 रास्ते बंद
पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद