

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल में टैक्सी परमिटों पर लगी रोक के मामले में सुनवाई करते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी, एस.एस.पी.और ई.ओ.नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि एक बैठक कर अपने सुझाव 4 अक्टूबर तक न्यायालय को दें। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने 4 अक्टूबर की तिथि तय की है। ।
मामले के अनुसार टैक्सी यूनियन की तरफ से न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर कहा गया कि न्यायलय के पूर्व के आदेश में संशोधन कर उन्हें नैनीताल शहर में जाने की अनुमति दी जाय। प्रशासन उन्हें तल्लीताल और मल्लीताल में पार्किंग की सुविधा मुहैया कराए। शहर में टैक्सी प्रतिबंधित होने के कारण उन्हें रोजी रोटी की समस्या हो गई है। प्रसाशन ने बाहरी राज्यों की टैक्सियों को शहर में आने की अनुमति दी है, लेकिन न्यायलय के आदेश होने के कारण उन्हें शहर में नहीं आने दिया जा रहा है। पुलिस उनके वाहनों का बार बार चालान करती रही है। इसलिए पुराने आदेश को संशोधित किया जाय। आज न्यायालय ने नैनीताल के जिलाधिकारी एस.एस.पी.और ई.ओ.नगर पालिका से बैठक कर इसपर सुझाव देने को कहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update