300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे

ख़बर शेयर करें

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के तल्लीताल स्थित डाँठ पर कृष्णापुर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने सड़क की मांग करते हुए अनशन शुरु कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 300 करोड़ रुपया खर्च कर उनकी 80 कुंटल की गाड़ियों से क्षेत्र धंस रहा है, जबकी हजारों टनों की बड़ी बड़ी मशीनों से कुछ नहीं हो रहा है।


नैनीताल में तल्लीताल से लगे कृष्णापुर, दुर्गापुर, वीरभट्टी आदि क्षेत्रों के लोगों ने नैनीताल से मोटर मार्ग कनेक्टिविटी को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने सांकेतिक धरना दिया था।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मोटर मार्ग जो पहले ‘ब्रेवरी रोड’ के नाम से जाना जाता था, को दोबारा मंडल और जिला मुख्यालय नैनीताल से कनेक्ट कर सुचारू करें। बता दें कि बलिया नाले में टूटी पहाड़ी का ट्रीटमेंट होने के बावजूद ठेकेदार ने 100मीटर के मोटर मार्ग को नहीं जोड़ा है।


नैनीताल के जिलाधिकारी और सिंचाई खंड के अधिशाषी अभियंता को दिए पत्र में कहा गया है कि बलिया नाले में हजारों टन की मशीनों के भार से जब सड़क या बलिया नाले को नुकसान नहीं हो रहा है, तो उनकी छोटी छोटी गाड़ियों से कैसे होगा ? वो मशीनें उनकी गाड़ियों से कहीं अधिक वाइब्रेट करती हैं।

कहा गया है कि अगर मशीनें इतनी जरूरी हैं तो हरवक्त आवाजाही वाले 3000 लोगों के लिए ये मोटर मार्ग भी उतना ही जरूरी है। ये भी आरोप लगाया कि 300 करोड़ रुपये लगाकर बनाए गए बलिया नाले को अगर इन छोटी गाड़ियों से टूटने का डर है तो ये बताएं कि किस भू-वैज्ञानिक की रिपोर्ट पर इन बड़ी मशीनों को लगाया गया ?

पूर्व सभासद कैलाश रौतेला द्वारा लिखे इस पत्र में ये भी कहा गया है कि अगर इतनी बड़ी धनराशि खर्च कर ये क्षेत्र कच्चा है तो ठेकेदार का कार्य संदेह के घेरे में है।
कैलाश ने बताया कि, आज विधायक सरीता आर्या और एस.डी.एम.नवाज़िश ख़लिक़ धरनास्थल में आए थे, जिन्होंने समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।

आंदोलनकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वो कल से सवेरे 11 से 5 बजे तक सिर्फ सांकेतिक बैठेंगे और कोई नारेबाजी नहीं करेंगे।


धरने में, नगर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, सभासद मंनोज साह जगाती, अनिल सिंह रावत, दामोदर जोशी, शंकर सिंह बिष्ट, विनोद सिंह शाही, हिमांशु जोशी, जीवन चंद जोशी, रोजी खान, सुरेश कुमार, कमल बंगाली, दीपा रौतेला, गीता सुयाल, मदन सिंह बोरा, गजेंद्र सिंह बोरा, नीमा रौतेला, लक्ष्मी परगाई आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *