छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत


हल्द्वानी। MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने धमाकेदार जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। आर्यन ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी और अंतिम राउंड तक इसे कायम रखते हुए शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI के मेहुल शाह को हराया, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। पूरी मतगणना के दौरान आर्यन की बढ़त बरकरार रही। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आर्यन बेलवाल ने एबीवीपी के धीरज बिष्ट और एनएसयूआई के प्रत्याशी मेहुल शाह को करारी मात दी है।
कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय MBPG डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। ABVP से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे आर्यन बेलवाल ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।18 राउंड की मतगणना के बाद आर्यन को 1,723 वोट मिले, जबकि NSUI के मेहुल शाह को 1,257 और ABVP के धीरज बिष्ट को 988 वोट मिले। आर्यन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह को 466 वोटों से मात दी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा