Ad

हाईकोर्ट : अतिक्रमण ने सड़क गायब कर दी_ सरकार से जवाब तलब

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने शांतिपुरी और जवाहर नगर की सड़कों में हुए अतिक्रमण को हटाने संबंधी जनहित याचिका में सरकार से विस्तृत जबाव पेश करने को कहा है । याचिका की अगली सुनवाई 18 दिसम्बर को होगी ।

ADVERTISEMENTSAd


मामले के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में शांतिपुरी खमिया नम्बर-1 निवासी पूरन सिंह चौहान ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि वर्ष 1960-61 में हुए बंदोबस्ती के नक्शों में शांतिपुरी क्षेत्र की पांच सड़कें दर्शायी गई हैं। वर्तमान में इनमें से एक सड़क गायब है और चार अन्य सड़कें जो 22 फिट की थी वो अब केवल 8 से 10 फिट ही रह गई हैं। ये सड़कें दोनों तरफ से अतिक्रमण कर कब्जा ली गई हैं। क्षेत्र के नहरों और तालाबों में भी अतिक्रमण किया गया है, जिससे आमजन को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं ।


कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार से अतिक्रमण के सम्बंध में विस्तृत जबाव दाखिल करने के निर्देश दिए हैं ।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *