यहां शटडाउन में कैसे दौड़ा करंट .. युवा लाइन मैन की झुलसने से हुई दर्दनाक़ मौत


नैनीताल – भवाली : 11 kv की हाइटेंशन लाइन में अचानक करंट प्रवाहित होने से युवा लाइन मैन के बुरी तरह से झुलसने पर फौरन सीएचसी रामगढ़ में लाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार को 24 वर्षीय विवेक हर्नवाल पुत्र शिव सिंह हर्नवाल मल्ला रामगढ़ में 11 केवी की लाइन में कार्य कर रहा था। इसके लिए उसने शटडाउन भी लिया था। कार्य करते समय अचानक बिजली की लाइनों में करंट दौड़ गया। इससे विवेक बुरी तरह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी रामगढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. चेतन टम्टा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही विवेक की मौत हो गई थी।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद लोगों में अब बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश भी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। जेई पुष्कर चमियाल ने बताया विवेक संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। वह एक कुशल लाइनमैन था। मामले की उच्च स्तरीय टीम आकर जांच करेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ