HeavyRain_नैनीताल जिले में कई रास्ते बंद, कल स्कूलों की छुट्टी


नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ से मैदान तक जनजीवन प्रभावित कर दिया है। नैनीताल जिले में बारिश और भूस्खलन के चलते 20 मार्ग बाधित हैं। विभागीय टीमें रास्ते खोलने में जुटी हैं।
जिले में 1 राज्य मार्ग, 1 प्रमुख जिला मार्ग और 18 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इनमें गर्जिया-घुघतीधार-बेतालघाट, पांडेगांव-रानीकोट, पटाड़ी-जोशीखोला, तल्ला रामगढ़-रातीघाट, बरेली-अल्मोड़ा-सिरसा, पतलोट-पश्यागांव, नाई-भूमका, स्यूड़ा-कौन्ता-हरीशताल, ढोलीगांव-धैना, छीडाखान-अमजड़, खनस्यू-टांडा, खुजेटीह-भौनरा, कसियालेख-बूढ़ीबना, चमड़िया-लोहाली, देवलीधार-सुई, बेतालघाट-रोपा, लोहाली-थुवा ब्लॉक, लमजाला मोटर मार्ग, फतेहपुर-बेल और लमजाला-बानना शामिल हैं।
इनमें बरेली-अल्मोड़ा-सिरसा मार्ग के 10 सितंबर तक खुलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य अधिकांश मार्गों को खोला जा रहा है।
7 सितंबर को स्कूल बंद
मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने 7 सितंबर, सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
हालांकि, जिन स्कूलों में छात्रावास/आवासीय सुविधा उपलब्ध है, वे इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे। प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।
पिछले 24 घंटे में नैनीताल के स्नो व्यू में 47 मिमी, हल्द्वानी-काठगोदाम में 32 मिमी, रामनगर में 32.4 मिमी और बेतालघाट में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।
भीमताल क्षेत्र के हरीशताल, गौनियारो और ल्वाड़डोबा में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित है। संबंधित विभाग रास्ते खोलने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट रहने और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और बंद मार्गों पर जाने से सावधानी बरतने की अपील की है।
जारी आदेश के मुताबिक

भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 सितंबर, सोमवार को नैनीताल जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह आदेश लागू रहेगा। शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है। हालांकि, नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय स्कूल, जहां पढ़ाई और रहने की सुविधा एक ही परिसर में है, इस आदेश से बाहर रहेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अनदेखी करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च