

नैनीताल जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और आने वाले दिनों मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में कल छुट्टी घोषित कर दी गई है, इनमें आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल है। जिलाधिकारी वन्दना ने छुट्टी के आदेश जारी किए हैं , मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है कई जगहों पर सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें पेश आ रही है, निचले इलाकों में जलभराव से आम जीवन अस्त व्यस्त है। सुनिए जिलाधिकारी महोदया ने क्या कहा ..



मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जुलाई से 17 जुलाई के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मंे जिला मजिस्टेªट/अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 14 जुलाई एवं 15 जुलाई 2023 को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 14 जुलाई एवं 15 जुलाई को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ एंव आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री