BREAKING : (उत्तराखंड) सभी जिलाधिकारियों को 14 व 15 को स्कूल बंद करने के निर्देश..


भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आने वाले अगले 4 दिनों तक प्रदेश में सभी स्कूल बंद रहेंगे,16 को रविवार के चलते तो सोमवार यानी 17 जुलाई को हरेला पर्व का पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है।
आदेश – राज्य में अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 14-15 जुलाई 2023 को समस्त विद्यालयों एवं आँगनबाडी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) अवकाश घोषित किये जाने के सम्बन्ध में।
जैसा कि विदित है राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएँ यथा, भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही हैं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये उक्त प्रकार की सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनबाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों / कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
अतः उपरोक्त के अनुपालन में दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) तथा आंगनबाडी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video