Heavy Rain Alert_ 20 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी_Nainital,देहरादून


हल्द्वानी/नैनीताल : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। देहरादून और नैनीताल जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र 20 जुलाई यानी सोमवार को स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मौसम विभाग द्वारा 20 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने सोमवार को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद नैनीताल के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी सोमवार को बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने यह निर्णय विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर से बाहर न भेजें और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊँ मंडल के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं।
जारी आदेश के मुताबिक

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 19.07.2026 की दोपहर 01:00 बजे जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 20.07.2026 को “ऑरेंज अलर्ट” की चेवावनी जारी की गई है जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों / गधेरों, में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्रूम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 20.07.2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 20.07.2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं), एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे, साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य /प्रधानाध्यापक / शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नही होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है।
कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ीकेन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
रेड अलर्ट का असर _ 20 जुलाई को देहरादून जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद..
उत्तराखंड – मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियातन 20 जुलाई 2026 को बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र एक दिन के लिए बंद रहेंगे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।

बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_ भरभराकर गिरा पहाड़,सामने आया ये भयंकर मन्ज़र..Video
Heavy Rain Alert_ 20 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी_Nainital,देहरादून
उत्तराखंड : अमानवीय बर्ताव_ युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डाला, बेरहमी से पिटाई..शर्मनाक
अब संकट में अकेली नहीं होगी कोई बेटी_कुमाऊँ में महिला सुरक्षा का ‘ट्रिपल लेयर कवच’ तैयार
महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी कार्यकारिणी का विस्तार