वोट चोरी’ पर हरीश रावत के तीखे तेवर_1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ महारैली से पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। लालकुआं में उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों का हवाला देते हुए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए और दावा किया कि महारैली में देशभर से लाखों लोग जुटेंगे। रावत ने तंज कसते हुए कहा कि आज नहीं तो कल, भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को इस्तीफा देना ही होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

लालकुआं ​कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक रैली साबित होगी।


​ इसी बीच लालकुआं पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ‘वोट चोरी’ के गंभीर मुद्दे को लेकर आज पूरे देश की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।


​ उन्होंने कहा “हमारे जननेता राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने सबूतों के साथ यह उजागर कर दिखाया है कि किस प्रकार से जनमत और वोटों की चोरी की जा रही है। इस लोकतांत्रिक धांधली और भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने के लिए ही कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘विशाल रैली’ का आयोजन कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि इस रैली में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक हिस्सा लेंगे।
उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए तंज कसा और कहा कि आज नहीं तो कल, सत्ताधारी भाजपा सरकार और उसकी कठपुतली बने चुनाव आयोग को अपने पदों से इस्तीफा देना ही होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आमजनता से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *