उत्तराखंड : अमानवीय बर्ताव_ युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डाला, बेरहमी से पिटाई..शर्मनाक


उत्तराखंड : मानवता को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपनी महिला मित्र से मिलने आए हरियाणा के एक युवक को कुछ लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा, उसके गले में कुत्ते का पट्टा डाला और उसे खंभे से बांध दिया।
खबर उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के गणपति धाम की बताई जा रही है। युवक की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी शादाब के रूप में हुई है।
दोस्त से मिलने आया था युवक
जानकारी के अनुसार, शादाब शनिवार को अपनी परिचित युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं और कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।
आरोप है कि युवक के वहां होने की जानकारी मिलने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उस पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोप है कि युवक को पीटने के बाद उसके गले में कुत्ते का पट्टा डाला गया और उसे सड़क किनारे एक खंभे से बांध दिया गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फटने की बात सामने आई है।
घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और युवक लगातार मदद की गुहार लगाता रहा।
सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसका प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
कनखल थाने के एसएसआई अनुज सिंह के अनुसार, घटना के वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या किसी भी संदेह या आरोप के आधार पर किसी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेकर सजा दी जा सकती है? लोकतंत्र में न्याय का अधिकार केवल कानून और न्यायपालिका के पास है, भीड़ के पास नहीं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert_ 20 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी_Nainital,देहरादून
उत्तराखंड : अमानवीय बर्ताव_ युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डाला, बेरहमी से पिटाई..शर्मनाक
अब संकट में अकेली नहीं होगी कोई बेटी_कुमाऊँ में महिला सुरक्षा का ‘ट्रिपल लेयर कवच’ तैयार
महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी कार्यकारिणी का विस्तार
उत्तराखंड में अगले 72 घंटे अहम, भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा बढ़ा_दो किसानों की मौत..