

हल्द्वानी आज नीलकंठ विहार स्थित अनुराग अकादमी में हरेला उत्सव मनाया गया। इससे पूर्व बच्चों ने अपने गमले में जो गेहूं,ज्वार, आदि के बीज बोए थे, जो कि आज हरेले के रूप में प्रस्फुटित हुए। हरेले के प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत उसे काटा गया।

पारंपरिक परिधानों में सजे धजे बच्चों ने जी रया जागी रया गीत रूपी आशीर्वचनों पर नृत्य से सम्मोहित कर दिया। साथी बच्चों ने एक सूक्ष्म नाटिका के माध्यम से पेड़ बचाओ खुशी मनाओ का संदेश भी दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर ने बच्चों को हमारी संस्कृति हमारी धरोहर पर उद्बोधन दिया।

उन्होंने बताया कि आज के दिन किस तरह से घर में साफ सफाई कर पूजा अर्चना की जाती है तथा सभी बड़ों का आशीर्वाद लेकर हरेले को धारण किया जाता है। हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है,इसको सहेजकर रखना हमारा ही कर्तव्य है। कार्यक्रम में विद्यालय के डाइरेक्टर ए के माथुर , शिक्षिकाओं भावना जोशी एवं मधुबाला सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..