गंभीर आरोपों से घिरे हरक सिंह की मुश्किलें फिर बढ़ीं..


उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देहरादून के सहसपुर भूमि घोटाले में हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी दीप्ति रावत, सहयोगी बिरेंद्र सिंह कंडारी, लक्ष्मी सिंह राणा और श्रीमती पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
चार्जशीट के मुताबिक, करीब 101 बीघा जमीन को साजिशन बेहद कम दामों में खरीदा गया और उस पर दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस चलाया जा रहा है, जो रावत परिवार के नियंत्रण में है। ईडी ने जनवरी 2025 में इस जमीन को 6.56 करोड़ के मूल्य पर प्रोविजनल अटैच कर लिया था, जबकि इसका बाजार मूल्य 70 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।
ईडी की जांच में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, न्यायालय के आदेशों की अवहेलना, और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..