नैनीताल में जनआक्रोश: “दोषी को फांसी दो” के नारों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ, प्रशासन सतर्क…


उत्तराखण्ड के नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आज आरोपी को फांसी की सजा देने के लिए हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली और माँ नयना देवी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

नैनीताल के पंत पार्क में आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, जय श्रीराम सेवा दल समेत कई हिंदूवादी संगठनों के सदस्य एकत्रित हुए। हाथों में ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के ध्वज लेकर युवा नारेबाजी करते हुए मार्गों में निकल गए। भारी पुलिस बल ने रैली में शामिल सदस्यों का मार्ग बदलकर अपने अनुसार तय किया। मस्जिद को जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर पुलिस बल खड़ा कर दिया था। रैली नारे लगाते हुए माँ नयना देवी मंदिर पहुंची जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर किशोरी को न्याय दिलाने के लिए बल प्राप्ति की प्रार्थना की। लंबी भाषणबाजी के बाद शुरू हुई रैली में बाहर से आए कुछ लोगों के अलावा स्थानीय जनता, महिलाए और बच्चे भी शामिल हुए। अभूतपूर्व पुलिस बल और एस.एस.बी.के जवानों की चप्पे चप्पे पर निगरानी में आयोजन शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
हिन्दू संगठन के प्रदेश मंत्री, रणदीप पोखरिया ने न्यायालय पर दुष्कर्म आरोपी के प्रति सहानुभूति जताने का आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायालय ने इस केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में लाने के किये प्रशासन द्वारा किये कार्यों के लिए नहीं पूछा है। कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों को बेनकाब करना चाहिए। जॉइंट मैजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने कहा कि रैली और हनुमान चालीसा के बाद दिए ज्ञापन में आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की जांच के लिए कहा गया है, जिसपर संज्ञान ले लिया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई
इंस्पिरेशन और एसकेएम ने जीता बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब