

बेहद निंदनीय और समाज को झकझोर देने वाली ख़बर सामने आई है। हल्द्वानी से गुमशुदा छात्रा के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक बीते दिनों मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय क्लास 10th की नाबालिग छात्रा स्कूल के लिए निकली लेकिन इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। छात्रा के परिजनों ने काफी खोजबीन की बच्ची का कहीं पता ना चलने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले नाबालिग छात्रा को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया। इसके बाद छात्रा ने पुलिस को आपबीती बताते हुए कहा कि उसके साथ दिल्ली के एक होटल में पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस की इन्वेस्टीगेशन में दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि के बाद दिल्ली के उक्त होटल की सीसीटीवी फुटेज और पांचो आरोपियों की आईडी के आधार पर सभी आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चलें नाबालिग के बयान और मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
हल्द्वानी सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया की नाबालिग छात्रा की गुमशुदगी का मामला मुखानी थाने में दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस की टीमों द्वारा छात्र की तलाश जारी थी। पांच दिन पहले छात्रा को दिल्ली से बरामद किया गया है। नाबालिग छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
वही मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के पांचो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए पांचो आरोपियों में से तीन महाराष्ट्र और दो दिल्ली के बताए जा रहे हैं।
आरोपियों की पहचान –
रोशन चिन्तामन पाटिल उम्र 29 वर्ष पुत्र चिन्तामन राघुनाथ पाटिल निवासी कामोठे गांव हाउस नंबर 137 सेक्टर 14 नियर हनुमान मंदिर जिला रायगढ़ महाराष्ट्र थाना कामोठे
साहिल कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र पूरन सिह निवासी बसंत विहार शिवाकैंप हाउस नंबर 544 थाना बसन्त विहार साउथ वेस्ट नई दिल्ली
संदेश संभाजी चिपलेकर उम्र 25 वर्ष पुत्र संभाजी चिपलेकर निवासी कामोठे, नवी मुंबई जिला रायगढ़ तहसील पनवेल कामोठे गांव नियर हनुमान मंदिर हाउस नंबर 1063
योगेश रमेश नाईक उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश नाईक निवासी असूद गांव पोस्ट कलम वोली तहसील पनवेल जिला रायगढ़ महाराष्ट्र थाना खादेश्वर
आशीष पुत्र रेवा राम अगरकर उम्र 30 वर्ष निवासी हाउस नंबर 49 मोहम्मदपुर विलेज, आरके पुरम सैक्टर 12 नई दिल्ली आरकेपुरम नई दिल्ली के रूप में हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..