Haldwani/Nainital : 20-21 जून को निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, रास्ते बदले रहेंगे..


Haldwani : NEET परीक्षा और वीकेंड के मद्देनज़र ट्रैफिक अलर्ट _ जरूर देखें ये रूट डायवर्जन प्लान
नैनीताल। वीकेंड पर बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ और NEET परीक्षा को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 20 एवं 21 जून 2026 के लिए हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस प्रशासन का मकसद परीक्षा अभ्यर्थियों, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह डायवर्जन प्लान 20 और 21 जून को प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा। वहीं जनपद के भीतर से आने वाले भारी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा।
मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार, खेड़ा चौकी तथा कालाढूंगी रोड स्थित लामाचौड़ क्षेत्र में रोका जाएगा। बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
रुद्रपुर एवं पंतनगर की ओर से आने वाले पर्यटक वाहनों को भी एनएच-109, लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर और गोलापार मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं रामनगर और बाजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन कालाढूंगी-नैनीताल तिराहे से मंगोली मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे दूध, सब्जी और ईंधन वाहनों का संचालन भी 20 और 21 जून को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा 20 और 21 जून को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा एवं नैनीताल से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास मार्ग से डायवर्ट कर मंगोली होते हुए कालाढूंगी मार्ग पर भेजा जाएगा।
नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा